{"_id":"5883a6504f1c1b116eefe1a9","slug":"collision-in-train-and-truck-the-train-stood-for-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन व ट्रक में टक्कर, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन व ट्रक में टक्कर, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से टक्कर में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी-गोंडा प्रखंड पर शनिवार को दोपहर बाद खैरटिया हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के चालक और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। दुर्घटना के बाद दोनों फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना के चलते एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, जिससे यात्री परेशान रहे।
मैलानी से चलकर गोंडा जाने वाली 52254 पैसेंजर ट्रेन शनिवार दोपहर बाद खैरटिया हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंची। जब वह खैरटिया से बिछिया के लिए रवाना हुई, तभी 200 मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक एक गन्ना लदा ट्रक आ गया।
ट्रेन को सामने आता देख चालक व क्लीनर ट्रक से कूद गए। ट्रक और ट्रेन में तेज टक्कर हुई, जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पाकर निघासन थाना और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मझरा के स्टेशन मास्टर आशुतोष सिंह और ट्रेन के चालक संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना के चलते एक घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। तकनीकी खामी को दूर कर ट्रेन को बिछिया के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्री भी परेशान रहे।