फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Collision between car and e-rickshaw, five injured, one serious

Bahraich News: कार व ई-रिक्शे में भिड़ंत, पांच घायल, एक गंभीर

Tue, 14 Mar 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 14 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Collision between car and e-rickshaw, five injured, one serious
फखरपुर(बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह कार व ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक सवारियों को फखरपुर से बहराइच की ओर ले जा रहा था। हादसा पारले चीनी मिल के पास हुआ। हादसे में परमजीत (25), जितेंद्र कुमार (15), जितेंद्र की मां चंद्रकला(45), राम छबीले (40) व उनकी पत्नी शीला देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिकित्सकों के मुताबिक, रामछबीले की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed