{"_id":"6748a6e6d7d93db5dd0855d0","slug":"cheating-the-proprietor-of-a-construction-company-in-the-name-of-providing-work-bahraich-news-c-13-knp1080-971066-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: काम दिलाने के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: काम दिलाने के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर से ठगी
Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जल जीवन मिशन योजना में काम दिलाने के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर से हजारों रुपये की धोखाधड़ी हो गई। कोर्ट के आदेश पर रामगांव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। सरजूपुरवा रेहवा मंसूर गांव निवासी चंदर की रामगांव थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर हैं। गोंडा के थाना धानेपुर के सतनामी का पुरवा पूरे ठाकुर बाबागंज श्रीनगर निवासी अवधेश कुमार उर्फ दीपू मिश्र ने खुद को एक प्राइवेट कंपनी का प्रबंधक बताते हुए बहराइच के फखरपुर, हुजूरपुर, चित्तौरा, शिवपुर, रिसिया और कैसरगंज ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अप्रैल 2023 में काम दिलाने का झांसा दिया था। कथित प्रबंधक ने अपनी कंपनी के खाते में सिक्योरिटी मनी के रूप में 93 हजार रुपये ट्रांसफर कराकर ब्लाॅकों में कार्य करने का वर्क ऑर्डर दे दिया। योजना के तहत जब वे उक्त ब्लाॅकों में काम करने पहुंचे तो जालसाजी व धोखाधड़ी का पता चला। उक्त कंपनी को शासन की ओर से काम के लिए अधिकृत ही नहीं किया गया था। संपर्क करने पर कथित प्रबंधक का मोबाइल नंबर बंद हो गया। रामगांव थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन