{"_id":"6ad2690fecbd1290ee09255d","slug":"body-of-elderly-woman-living-alone-at-home-found-murder-suspected-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158702-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में अकेले रह रही वृद्धा का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में अकेले रह रही वृद्धा का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मुर्तिहा क्षेत्र के बोझिया गांव में अकेले रह रही वृद्धा का शव बृहस्पतिवार रात घर के भीतर जमीन पर पड़ा मिला। मृतका के बेटे ने मां के जेवर गायब होने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
बोझिया गांव निवासी बुद्धिमती (70) के पति रामवृक्ष की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा अपने परिवार के साथ देवरिया जिले में रहता है, जबकि दूसरा गुजरात में नौकरी करता है। बुद्धिमती गांव में अकेले रहती थीं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पड़ोसी शोभित किसी काम से उनके घर पहुंचे। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो बुद्धिमती जमीन पर मृत पड़ी थीं। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
सूचना पर पहुंचे मृतका के बेटे दिनेश ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मां के शरीर पर कई जेवर थे, जो गायब हैं। उन्होंने मां की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। मुर्तिहा थाना प्रभारी यतींद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। सीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।