{"_id":"6a19d8a36053524f310c669e","slug":"bodies-of-two-more-youths-found-drowned-in-saryu-river-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-150254-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू नदी में डूबे दो और युवकों के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू नदी में डूबे दो और युवकों के शव मिले
विज्ञापन
सूरज व मोहित।
- फोटो : सूरज व मोहित।
महसी/बौंडी। हरदी थाना के कोरहवा मुंसारी गांव के पास सरयू नदी में नहाते समय बुधवार को पांच युवक डूब गए थे। इनमें से दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि एक युवक का शव बुधवार रात बरामद हुआ था। दो अन्य युवकों की तलाश जारी थी। बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव भी बरामद कर लिए। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुधवार को हुए हादसे के बाद से लापता सूरज जायसवाल (19) और मोहित यादव (25) की तलाश में गोताखोर लगातार जुटे हुए थे। सरयू नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बृहस्पतिवार दोपहर दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए। शव मिलने की सूचना मिलते ही माधवपुर दहाव और टिकोरा मोड़ गांव में मातम पसर गया। हरदी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरयू नदी के खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

सूरज व मोहित।- फोटो : सूरज व मोहित।
विज्ञापन