फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider dies in collision with DCM, companion injured

Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 23 Jun 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with DCM, companion injured
पयागपुर इकौना मार्ग पर बरगही चौराहा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर (बहराइच)। बरगही चौराहा पर रविवार को डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
पयागपुर थानाक्षेत्र के पयागपुर इकौना मार्ग पर बरगही चौराहा के पास बाइक सवार सुंनगा दाखिला धौली निवासी सनवर अली (20) व उसके साथी जाकिर अली (18) को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सनवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल जाकिर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से एकतरफ कराया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पयागपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी का कहना है कि डीसीएम चालक मौके से भाग गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed