फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डॉक्टर से 80 लाख की रंगदारी मांगने पर मुकदमा

Wed, 24 Aug 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के एक प्रतिष्ठित पैथोलॉजिस्ट की पत्नी ने गैंगस्टर यूसुफ अली उर्फ दद्दन शाह के खिलाफ 80 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा शहर के दरगाह थाने में दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि जब उनके पति ने 80 लाख रुपये की रंगदारी देने से मना किया गया तो दद्दन शाह ने असम रोड पर डीहा के पास प्राणघातक हमला करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैथोलॉजिस्ट डॉ. जी सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने दी गई तहरीर में बताया कि यूसुफ अली उर्फ दद्दन ने उनके पति से फोन पर 80 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब डॉक्टर ने मना कर दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी देने के बाद उसने मारने का प्रयास भी किया। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त, 2022 को जब उनके पति डॉ. जी सिंह असम रोड पर जा रहे थे तो रात्रि पौने आठ बजे डीहा के पास पीछे से अपाचे से ओवरटेक करते हुए दद्दन शाह ने असलहे से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस दौरान डॉक्टर के साथ चल रहे निजी सुरक्षा गार्डों की होशियारी से अनहोनी टल गई।
विज्ञापन

घटना के तत्काल बाद डॉ. जी सिंह ने एसएचओ, कोतवाली को फोन कर प्रकरण से अवगत कराया। ईमेल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि दद्दन शाह पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर का अभियुक्त भी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है। प्रकरण पर दरगाह इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed