फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth's body found at Gendghar Maidan

Bahraich News: गेंदघर मैदान में पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found at Gendghar Maidan
अ​भिषेक शुक्ला।  (फाइल फोटो)
चित्तौरा। रक्षाबंधन पर लखनऊ से बहन के साथ घर आया युवक शुक्रवार शाम गांव के दोस्त से बाइक लेकर घूमने निकला था। रात करीब दस बजे शहर के गेंदघर मैदान में अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पूर्व में मिली धमकियों का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



दरगाह क्षेत्र के चैतूपुरवा गांव निवासी अभिषेक शुक्ला (24) अपनी बहन के साथ लखनऊ में रहते थे। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को वह बहन के साथ गांव स्थित घर आए थे। परिजनों के मुताबिक शाम करीब सात बजे अभिषेक गांव निवासी अपने दोस्त से बाइक लेकर घूमने के लिए निकला था। इसके बाद रात करीब दस बजे परिवार को उसके गेंदघर मैदान में अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अभिषेक को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के भाई वैभव ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक मामले में बेहतर पैरवी करता था, इसके चलते विपक्षियों ने पूर्व में अभिषेक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी आधार पर परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।


थाना प्रभारी दरगाह अमितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed