फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नदारद मिले प्रधानाध्यापक व शिक्षक निलंबित

Tue, 10 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्थाएं जांचने के उद्देश्य से बीएसए ने मंगलवार को विकास खंड चित्तौरा के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष छात्र नामांकन न होने पर उन्होंने शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए नामांकन लक्ष्य पूर्ण करने की बात कही। साथ ही विद्यालयों में मिड-डे मील योजना भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे चित्तौरा के टांडा जमालपुर पहुंचे। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका निशात फात्मा सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर उपस्थित हुईं जबकि विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। यहां छात्र नामांकन लक्ष्य भी अपूर्ण मिला। इस पर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की। संविलियन विद्यालय तुरहनी रज्जब में एक प्रधानाध्यापक व चार सहायक अध्यापकों की तैनाती है। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सहायक अध्यापक अनुज कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। यहां भी नामांकन लक्ष्य अपूर्ण पाया गया।
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने अनुपस्थित प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक को निलंबित करने के आदेश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरा हसन में निरीक्षण के दौरान यहां तैनात स्टाफ तो मौके पर उपस्थित मिला, लेकिन यहां भी नामांकन लक्ष्य अपूर्ण पाया गया। इस विद्यालय में बीते वर्ष 215 नामांकन थे। इस बार इससे भी कम मिले। प्राथमिक विद्यालय मोहनापुर, प्राथमिक विद्यालय कदियापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदा जिगरिया में भी निरीक्षण के दौरान नामांकन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम मिला। इस पर बीएसए ने शीघ्र ही सभी शिक्षकों को नामांकन लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बीएसए ने एक सप्ताह के भीतर छात्र नामांकन संख्या निर्धारित लक्ष्य तक न पहुंचाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने एक विद्यालय में छात्रों को दूध वितरित न होने की शिकायत मिलने पर मिड-डे मील योजना में भी सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed