{"_id":"626c24f791e86927577ba356","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6284260175","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। तहसीलदार नानपारा पर अनियमित कार्यशैली व न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं के साथ डीएम व एसपी ने नानपारा कोतवाली में बैठक की। इस दौरान डीएम ने तहसीलदार को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए। डीएम ने अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने और आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की बात कही। इस दौरान अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे।
अधिवक्ता एसोसिएशन, नानपारा की हड़ताल व बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के चक्का जाम की घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव प्रसाद चौधरी ने नानपारा कोतवाली में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल ने तहसीलदार नानपारा अमरचंद्र वर्मा की कार्यशैली व भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। डीएम डॉ. दिनेश चंद ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चक्का जाम करना उचित नहीं था।
यदि कोई शिकायत थी तो मिलकर बात कह सकते थे। डीएम ने एसडीएम अजीत परेश को निर्देश दिया कि अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों का विवरण उन्हें उपलब्ध करा दें। जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिवक्ताओं से प्रदर्शन व हड़ताल समाप्त करने की अपील की। इस दौरान अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे। बैठक में एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम अजीत परेश, सीओ डॉ. जंगबहादुर यादव व तहसीलदार अमरचंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने डीएम को तहसीलदार की कार्यप्रणाली से अवगत करा दिया है। यदि इसके बाद भी तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई या स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
- निरंकार प्रसाद जायसवाल, अध्यक्ष।