{"_id":"61ddc7fd63b98169d13c2631","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6130348145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का खुलासा, सामान के साथ चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का खुलासा, सामान के साथ चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने चार दिन बाद कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पहचान कर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में आरोपी को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुजौली थाना क्षेत्र के बिछिया बाजार में दिनेश चंद्र की मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान स्थित है। सात जनवरी की रात अज्ञात चोर ने दुकान व टिन शेड को तोड़कर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान उड़ा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए एसआई पंकज यादव को लगाया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अयोध्यापुरवा गांव निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके पास से चोरी का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।