{"_id":"61b4e72f59521713c5544a68","slug":"bahraich-bahraich-news-lko608501243","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 20 सूत्री मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर 17 दिसंबर को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसएस सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को ग्रेड पे 4600 रुपये का स्थापन्न वेतनमान प्रदान किया जाए। विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए। फार्मासिस्टों ने कहा कि चार नवंबर को धरना-प्रदर्शन कर 20 सूत्री मांग पत्र प्रभारी सीएमओ को सौंपा गया था, लेकिन कोई मांग पूरी नहीं हुई। तब से लेकर 10 दिसंबर तक फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे। शनिवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया गया।
16 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 दिसंबर को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करेंगे। इससे इमरजेंसी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन 20 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फार्मासिस्ट हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद सारी सेवाएं ठप हो जाएंगी। इस मौके संरक्षक कुलदीप सिंह, अजीजुर्रहमान, सुमुख पाठक, जितेंद्र कुमार, एसपी सिंह, परविंदर सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।