{"_id":"61705385853b851f682b8702","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6009233195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में फिर दिखा तेंदुआ, पिंजड़ा लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में फिर दिखा तेंदुआ, पिंजड़ा लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय, कैलाशपुरी में बुधवार देर शाम फिर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए के बार-बार विद्यालय में पहुंचने से परेशान ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
कतर्नियाघाट रेंज में पड़ने वाला प्राथमिक विद्यालय, कैलाशपुरी जंगल से सटा हुआ है। विद्यालय के पास ही गन्ने की फसल लगी है। गन्ने की फसल के बीच से होकर मंगलवार शाम को दूसरी बार तेंदुआ विद्यालय में पहुंच गया। ग्रामीणों ने विद्यालय में चहलकदमी करते हुए तेंदुए को देखा तो हड़कंप मच गया।
गांव निवासी अंकित कुमार, राजेश, बृजमोहन व अंकुल ने बताया कि तेंदुए को देख सभी घरों में बंद हो गए। सुबह रेंज कार्यालय पर सूचना देकर सभी ने पिंजड़ा लगवाने की मांग की। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि हथिनी से कांबिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी तेंदुआ जंगल की ओर नहीं गया तो पिंजड़ा लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।