{"_id":"6140d7b68ebc3ed19362583b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5955610154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी अबु बकर को पकड़ ले गई एटीएस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी अबु बकर को पकड़ ले गई एटीएस की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आतंकी अबु बकर को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एटीएस की टीम मंगलवार दोपहर पहुंची थी। चार घंटे की छापामारी के दौरान आतंकी को अपने साथ लेकर टीम रवाना हुई।। इस दौरान जांच में पता चला कि आतंकी को दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम फंडिंग कर रहा था जिसके चलते हाल में ही आतंकी अबू बकर ने हाईवे से सटे चौराहे पर एक नए मकान का निर्माण भी कराया है। आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आसपास के लोग सहमे हुए हैं। किसी को इस बात की बिल्कुल भनक नहीं थी कि उनका पड़ोसी किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है।
दिल्ली में एटीएस ने छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आतंकी मोहम्मद अबू बकर को बहराइच से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अबू बकर के पिता मोहम्मद सुन्ना खान खेती करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे और बेटे को पढ़ाने के लिए लखनऊ भेजा था। हाल में ही उनका बेटा आतंकी संगठन से जुड़ा और रविवार को गिरफ्तार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एटीएस की टीम आई हुई थी। सोनौली चौराहे पर स्थित आवास पर चार घंटे छापामारी की। इस दौरान आतंकी अबू बकर को हिरासत में लेकर साथ चली गई।
जांच में पाया गया कि आतंकी का पैतृक गांव प्यारेपुर में है। हाल ही में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित सोनौली चौराहे के पास मकान व दुकान का निर्माण कराया गया है जिसमें टेंट की दुकान चल रही है। जांच में यह भी पता चला कि आतंकी को दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम फंडिंग कर रहा था। इसके चलते वह कम समय में ही ऐशो आराम की जिंदगी जीने लगा था। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि एटीएस के आने की जानकारी हुई है यह भी जानकारी में आया है कि किसी व्यक्ति को अपने साथ हिरासत में लेकर गई है। अन्य जानकारी की पुष्टि नहीं है। आगे कुछ भी कहना अभी सही नहीं होगा।