फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

धर्मांतरण कराने वाले दो गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया इलाके में धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस व प्रशासन को आखिरकार कार्रवाई के लिए कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अब भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के कई गांवों में हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित किया जा रहा था। इसका वीडियो पूर्व ग्राम प्रधान अनिल निषाद ने वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस इसे नकारती आ रही थी। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने उग्र रुख अपना लिया था। हिंदू संगठनों के आगे आने पर पुलिस व प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। रिसिया पुलिस ने शनिवार देर रात पास्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रिसिया एसओ हेमंत गौड़ ने बताया कि मुकदमे के नामजद शहनवाजपुर गांव निवासी अभियुक्त लाल बहादुर और इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed