{"_id":"61082b0e8ebc3e8404728d31","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5896350171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, थाने के सामने की दुकान से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोती रही पुलिस, थाने के सामने की दुकान से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दरगाह थाने के गेट के सामने स्थित दुकान से चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया व फरार हो गए। सुरक्षा का दंभ भरने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दुकान की छत तोड़कर चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे और सामने स्थित थाने की पुलिस सोती रही। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया, लेकिन थाने के सामने हुई चोरी ने पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल दी है।
दरगाह थानाक्षेत्र में चोरी की ताबड़तोड़ घटनाएं सामने आ रही हैं। बढ़ रही चोरियां पुलिस की गश्त व मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस की लापरवाही से ही थाने के सामने से ही चोर सामान पर हाथ साफ कर गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दरगाह थानाक्षेत्र के हमजापुरा मोहल्ला निवासी सलीम की दरगाह थाने के गेट के सामने ही अलमारी की दुकान है। वीकेंड लॉकडाउन के कारण शनिवार व रविवार को दुकान बंद थी। सोमवार को जब दुकानदार सुबह नौ बजे के आसपास मालिक ने दुकान खोली तो देखा कि छत कटी थी और डेढ़ लाख रुपये का सामान व कुछ नगदी गायब थी। चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार घबरा गया कि थाने के सामने स्थित दुकान से ही चोरी हो गई। दुकानदार ने तत्काल घटना की जानकारी थाने में दी तो पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। आननफानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने की सुरक्षा के लिए गेट पर संतरी की तैनाती की जाती है। अचंभे की बात यह है कि थाने के गेट के सामने ही दुकान स्थित है और संतरी भी सामने खड़ा होता है। बावजूद इसके घटना की भनक गश्त कर रहे पुलिसकर्मी व सुरक्षा में तैनात संतरी को नहीं लग सकी। ऐसे में पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठना भी लाजिमी है।
विज्ञापन
दरगाह थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरगाह पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर, बहराइच