फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   धोखाधड़ी तो कोई मारपीट का आरोपी

धोखाधड़ी तो कोई मारपीट का आरोपी

Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा क्षेत्र बहराइच में अब तक चार प्रमुख दलाें के पर्चे दाखिल हो चुके हैं। इनमें तीन दलों के प्रत्याशियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिसका संज्ञान न्यायालय ने भी लिया है। स्वच्छ ईमानदार प्रत्याशी का ककहरा रटने वाले दलों ने भी इन दागी प्रत्याशियों को टिकट दिया है। नामांकन पत्र में बयानहल्फी दाखिल करते समय इन प्रत्याशियों ने स्वयं अपने ऊपर दर्ज मुकदमों का ब्यौरा दिया है। ऐसे में इन्हें दागी कहें या अपराधी यह तो बाद की बात है लेकिन इन प्रत्याशियों के मैदान में होने से जनता भी असमंजस में है।
विज्ञापन

चुनाव के पूर्व सभी राजनीतिक दल अपराधी और दागी प्रत्याशी को टिकट न देने की दुहाई दे रहे थे लेकिन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दलों की मानसिकता बदलने लगी, वर्जनाएं टूटने लगीं। बहराइच सुरक्षित सीट पर कांग्रेस, भाजपा और सपा ने ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस और सपा प्रत्याशी पर तो सिर्फ एक-एक मामला दर्ज है लेकिन भाजपा प्रत्याशी सावित्रीबाईफुले पर आठ मुकदमे विभिन्न न्यायालयों पर चल रहे हैं। इनमें एक मामला श्रावस्ती जिले के सीजेएम कोर्ट पर लंबित है। ऐसे में इन प्रत्याशियों को लेकर मतदाता पशोपेश में हैं। वहीं, बसपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि, अब तक नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के बीच से ही जनता को अपने नेता का चुनाव करना है लेकिन जिन प्रत्याशियों पर मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें जनता कितना समर्थन देती है, यह तो ईवीएम से पता चलेगा। फिलहाल, दागी प्रत्याशियों के मैदान में आने से मतदाता फिर अपने को छला महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर पर धारा शांतिभंग की आशंका, जान से मारने की धमकी, और राष्ट्रीय धर्म अपमान अधिनियम क्रिमनल ला एमेंडमेंड के तहत मुकदमे दर्ज हैं। यह मामला सीजेएम गोरखपुर न्यायालय पर विचाराधीन है।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शब्बीर अहमद पर कोतवाली नगर में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे कोतवाली नगर में दर्ज हैं। इस मामले में पहले सीजेएम कोर्ट और फिर जेएम कोर्ट ने संज्ञान में लिया।

भाजपा प्रत्याशी सावित्रीबाईफुले पर कोतवाली नानपारा में बलवा और तोड़फोड़ व 7 क्रिमनल ला एमेंडमेंड एक्ट तहत मुकदमा दर्ज है। इसी कोतवाली में चोरी, जान से मारने की धमकी का मामला भी दर्ज है। इसके अलावा मार्ग जाम करना समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed