फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अमदापुर सरयू नहर सूखी, 14 गांवों के किसान प्रभावित

अमदापुर सरयू नहर सूखी, 14 गांवों के किसान प्रभावित

Tue, 23 Apr 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
अमदापुर सरयू नहर सूखी, 14 गांवों के किसान प्रभावित
खुटेहना (बहराइच)। पयागपुर के अमदापुर में स्थित सरयू नहर करीब एक पखवारे से सूखी पड़ी है। इससे सिंचाई न हो पाने से क्षेत्र के 14 गांवों के किसानों की फसलें सूख रही हैं। परेशान किसानों की शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे काश्तकारों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जल्द से जल्द नहर में पानी न छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



पयागपुर विकास खंड के खुटेहना-गिलौला मार्ग पर अमदापुर गांव के पास सरयू नहर निकली है। इस नहर से सेनवाहे, भिंगुरी, कल्हवापुर, पडेरा, खजुरी, लखाही, ऐलो, मल्लव, गोबरी, हटवा, अमदापुर, बड़कागांव, सहरांवा, महरौली गांव के किसानों की फसलों की सिंचाई होती है, लेकिन इस समय नहर सूखी पड़ी है।
विज्ञापन



क्षेत्र के किसान दिनेश मिश्र, रामउदार, हनुमान शरण, प्रेम नारायण सिंह, अयोध्या सिंह, मंशाराम आदि ने बताया कि लगभग 15 दिनों से नहर में पानी नहीं है, जिससे मक्का, गन्ना, सरसों, पिपरमिंट, मूली, तरोई, अरुवी समेत अन्य फसलें सूख रही हैं। किसान डीजल इंजनों से फसलों की सिंचाई करने को विवश हैं, जिससे उन्हें तगड़ी चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे लेकर किसानों ने कई बार अवर अभियंता को पत्र दिया, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसान परेशान हैं। नहर सूखी होने से पशुओं को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने एक्सईएन व एसडीएम को पत्र भेजकर नहर में पानी छोड़ने की मांग की है। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे आंदोलन करेंगे।



शीघ्र दूर होगी किसानों की समस्या
नहर सूखे होने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं से बात कर शीघ्र ही नहर में पानी चलवाया जाएगा। किसानों की फसलें सूखने नहीं पाएंगी।
- रामचंद्र यादव, उप जिलाधिकारी पयागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed