{"_id":"59a1c8e34f1c1bf45a8b4706","slug":"61503774947-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया और बुखार से दो रोगियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया और बुखार से दो रोगियों की मौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/चरदा। तराई में मौसम परिवर्तन के बीच डायरिया और बुखार जानलेवा बन गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र मेें डायरिया और बुखार से पीड़ित एक बालक की सुबह स्वांस थम गई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती एक मासूम ने दम तोड़ा। जबकि 10 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
संक्रामक रोग से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत कुतुबुद्दीनपुर गांव निवासी छह वर्षीय मेहसरजहां पुत्री मुनीर दो दिन से बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में थी। परिवार के लोगों ने उसका इलाज निजी चिकित्सक से करवाया। लाभ न होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन परिवारीजनों ने लाभ न होने पर उसे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाकर भर्ती करवा दिया। शनिवार सुबह मेहसरजहां की हालत बिगड़ गई। जब उसे परिवारीजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से घर में कोहराम मच गया। उधर जिला अस्पताल में भर्ती बबलू (एक) पुत्र रामदीन निवासी हुजूरपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भी बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में था। जबकि 10 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है।