फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अचानक करंट आने से पोल से गिरा लाइनमैन

अचानक करंट आने से पोल से गिरा लाइनमैन

Sun, 06 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
अचानक करंट आने से पोल से गिरा लाइनमैन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर विशेश्वरगंज थाने के पास एक लाइनमैन पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। तभी अचानक करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। विशेश्वरगंज कस्बे के निकट गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर विशेश्वरगंज थाने से चंद कदम दूर पर पोल से लाइन में फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन


खराबी दूर करने के लिए लाइनमैन वीरेंद्र कुमार (21) ने विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज से शट डाउन लिया था। इसके बाद पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। तभी अचानक लाइन चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पहुंचाया।


यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। अधिशासी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि लाइनमैन के झुलसने की सूचना मिली है। उपकेंद्र के कर्मचारियों से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed