फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   50 peoples suffering from measles in mahsi

महसी में 50 लोग खसरे से पीड़ित

Fri, 06 May 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खसरा फैल गया है। तीन गांव के लोग चपेट में हैं। अब तक 50 लोग खसरे के प्रकोप से प्रभावित हैं। इनमें 7 रोगियों की हालत काफी नाजुक है। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य टीम प्रभावित गांवों में नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


तराई में मौसम के बदलाव के चलते खसरा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा हांफता दिख रहा है। अभी नानपारा के खसरा पीड़ितों की कराह मंद नहीं हुई तभी महसी तहसील के बिसवां, कनेरा और कोरिन पुरवा गांव में खसरा फैल गया है।
विज्ञापन


चार दिन से 50 लोग चपेट में हैं। गांव के लोगों ने खसरा फैलने की सूचना स्वास्थ्य केंद्र और संक्रामक रोग नियंत्रण केंद्र के साथ सीएमओ कार्यालय को भी दी लेकिन अब तक कोई भी स्वास्थ्य कर्मी गांवों में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों में बिसवां निवासी ऋषभ (05), शिवांसी (3), शालू (08), कीर्तन (24), साकेत (22), महेंद्र (17), सीमा सिंह (18) की हालत नाजुक बताई जा रही है। दवा का कोई इंतजाम नहीं है। घरेलू दवाओं के सहारे सभी खसरे के प्रकोप से संघर्ष कर रहे हैं। 


भेज रहे टीम : सीएमएस

महसी तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में खसरा फैले होने की सूचना से सीएमओ अनभिज्ञता जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं थी अब पता चला है संक्रामक रोग नियंत्रण केंद्र के डॉक्टरों की टीम को गांव भेज कर रोगियों को इलाज कराया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed