फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आंगन में बैठे बालक पर तेंदुए ने किया हमला, मां ने संघर्ष कर जबड़े से छीना

आंगन में बैठे बालक पर तेंदुए ने किया हमला, मां ने संघर्ष कर जबड़े से छीना

Sat, 16 Feb 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
आंगन में बैठे बालक पर तेंदुए ने किया हमला, मां ने संघर्ष कर जबड़े से छीना
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के कुरकुरी कुंआ चहलवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर के आंगन में उसका बेटा शाम को खेल रहा था। तभी तेंदुए ने घर में घुसकर बालक पर झपट्टा मारा। बच्चे की चीख सुनकर दौड़ी मां तेंदुए से भिड़ गई। उसने संघर्ष करते हुए बेटे को तेंदुए के जबड़े से छीन लिया। इसी बीच गांव के लोग भी हांका लगाते हुए मौके पर पहुंच गये। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल बालक का पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत कुरकुरी कुंआ चहलवा गांव निवासी अच्छेलाल का सात वर्षीय पुत्र अंकुर शुक्रवार शाम को साढ़े सात बजे के आसपास आंगन में खेल रहा था। तभी जंगल से निकलकर एक तेंदुआ दबे पांव घर के अंदर घुस गया। कुछ दूरी पर बरामदे में अंकुर की मां सावित्री खाना बना रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने बालक पर हमला कर उसे जबड़े में कसने की कोशिश की।
विज्ञापन




बालक की चीख सुनकर मां आंगन की ओर दौड़ी लेकिन तेंदुआ देखकर पल भर के लिए सहम गई। लेकिन दूसरे ही क्षण उसने बहादुरी दिखाते हुए पास ही पड़े डंडे से तेंदुए पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। कड़े संघर्ष के बाद उसने अपने बेटे को तेंदुए के जबड़े से छीन लिया। अंकुर के सिर और गले में जख्म हैं। मां की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस व गांव के लोग हांका लगाते हुए दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोर सुनकर तेंदुआ उल्टे पांव जंगल की ओर भाग निकला। तत्काल घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। वन दरोगा मयंक पांडेय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। सावित्री ने जिस तरह की बहादुरी दिखाकर अपने बेटे को बचाया उसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा है। इस बीच क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed