{"_id":"5e00f8488ebc3e882254bfa2","slug":"33-farmers-honored-for-better-production-bahraich-news-lko499327150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर उत्पादन पर सम्मानित हुए 33 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर उत्पादन पर सम्मानित हुए 33 किसान
विज्ञापन
बहराइच के कृषि विभाग मेें किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में किसान को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर फसल अनुसंधान केंद्र परिसर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी लगाकर किसानों को कृषि की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। बेहतर उत्पादन करने वाले 33 किसानों को सम्मानित किया गया।
किसान सम्मान दिवस के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने चौधरी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व पीएम ने किसानों की समस्याओं को समझा और समाधान के लिए सदैव प्रयासरत भी रहे। यही वजह है कि उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि अपने उत्थान के लिए स्वयं भी पहल करनी होगी। खेती के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य व्यवसायों को भी अपनाना होगा। खेतीबाड़ी से दूर हो रही नई पीढ़ी को प्रेरित भी करें। बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में पांच लाख से अधिक किसान चिह्नित किये गये हैं। तीन लाख से अधिक किसानों के खाते में सम्मान निधि की प्रथम किश्त भेज दी गयी है। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रगतिशील, कर्मठ व लगनशील किसान आज ऐसे व्यक्ति की याद में बैठे हैं जिसने अपना संपूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली के लिए संघर्ष करते हुए बिता दिया।
विज्ञापन
सीडीओ अरविंद चौहान ने किसानों को खेती में व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव देते हुए कृषि के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों व पशुपालन को भी अपनाने व सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का सुझाव दिया। हिंदू युवा वहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह ने किसानों को खेतीबाड़ी के साथ-साथ पशुपालन अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जहां एक ओर उनकी आय बढ़ेगी वहीं इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक व कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक बलहा सरोज सोनकर, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, सहायक निदेशक रेशम एसबी सिंह, मत्स्य बृजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, एआर कोआपरेटिव नवीन चंद्र शुक्ला, लीड बैंक प्रबंधक बलराम साहू, विधानसभा क्षेत्र संयोजक गौरव वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुवेद वर्मा, किसान शक्तिनाथ सिंह, शिव शंकर सिंह, बब्बन सिंह, रामफेर पांडेय व शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।
इन किसानों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ उपज परिणाम के अनुसार कृषि उत्पादन में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 33 किसानों को सम्मानित किया। किसान सम्मान योजना वर्ष 2019-20 में विकास खंड रिसिया के ग्राम कग्गर के कृषक बसंत सिंह को संकर मक्का युवराज गोल्ड 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार की धनराशि के साथ-साथ अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 32 अन्य किसानों को भी सम्मानित किया गया।