{"_id":"5b44e2cb4f1c1bbe248b5b08","slug":"31531241163-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 बीघा खेत नदी में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 बीघा खेत नदी में समाए
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। घाघरा नदी का जलस्तर कम हो रहा है। पर, इसके साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। कटान होने से किसान परेशान हैं।
पिपरी और प्रधान पुरवा गांव के निकट नदी तेजी से कटान कर रही है। सोमवार रात से मंगलवार शात तक खेती योग्य 80 बीघा जमीन नदी में समाहित हो गई।
घाघरा नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। जलस्तर में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट के मुताबिक नदी का जलस्तर सामान्य पहुंच चुका है।
मंगलवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.376 मीटर मापा गया। जलस्तर में गिरावट के कारण कटान तेज हो गई है। इस समय नदी की लहरें महसी तहसील क्षेत्र के पिपरी, पिपरा और प्रधानपुरवा गांव के निकट तेज कटान कर रही हैं।
पिपरा गांव निवासी हरेराम, यज्ञराम, मुंशीलाल और राम कृपाल की खेती योग्य जमीन कटान की भेंट चढ़ी है। ग्रामीणों ने नदी की कटान तेज होने की सूचना तहसील मुख्यालय पर दी है।
विज्ञापन
लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। तहसीलदार राजेश वर्मा ने कहा कि नदी के कटान पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी निरंतर मुआयना कर रहे हैं।