फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   31 houses and 150 bighas of agricultural land were cut down

31 मकान व 150 बीघा कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़ी

Sun, 11 Sep 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
31 houses and 150 bighas of agricultural land were cut down
मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत मंझरा में कटान के कारण ग्रामीणों ने तोड़े अपने मकान। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत मंझरा के मजरा मेवालालपुरवा में घाघरा का जलस्तर कम होने के बाद कटान तेज हो गई है। बीते एक सप्ताह में घाघरा की लहरों की चपेट में आकर 31 मकान व 150 बीघा कृषि भूमि नदी की जलधारा में विलीन हो गई है। कई ग्रामीणों ने अपने हाथों से खुद के आशियाने तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर से पलायन कर लिया है। कटान पीड़ितों को कोई सहायता न मिलने से सभी पीड़ित खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मंझरा के ग्राम मेवालालपुरवा, खैरागौढ़ी, भजोरेगौढ़ी, दोबा व ललतूपुरवा में नदी तेजी से कटान कर रही है। ग्राम पंचायत मंझरा के मजरा मेवालालपुरवा निवासी रामखेलावन ने कटान की विभीषिका को देखते हुए अपना आशियाना अपने हाथों से तोड़ दिया। कटान की चपेट में आने से मेवालालपुरवा से दोबा व भजरेगौढ़ी से खैरागौढ़ी तक लगभग दो किलोमीटर डामर रोड भी कटान की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दोबा गांव में कैलाश, राजाराम, पेशकार, सुरेश, लल्लू, कन्हैया, राजेंद्र व घिर्रा के मकान कटान की चपेट में हैं।
विज्ञापन

वहीं भजरेगौढ़ी में संतराम, मस्तराम, छोटेलाल, अखिलेश, सुमित्रा देवी, परिक्रमा, मनोहर, हीरालाल, रमेश, गुड्डू, प्यारेलाल, सियाराम व लच्छीराम आदि के मकान भी कटान की भेंट चढ़ गए हैं। क्षेत्रीय लेखपाल पवनसुत श्रीवास्तव ने बताया कि मकान व कृषि भूमि कटने की सूचना मिली है। इसकी जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। कटान पीड़ितों को अभी तक कोई सहायता न मिलने से सभी खुले आसमान में नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों को मिलेगी सहायता
कटान पीड़ित ग्रामों में जिन ग्रामीणों के मकान व कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़े हैं। उनकी निरीक्षण लेखपाल द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर सभी पीड़ितों को सहायता मुहैया कराई जाएगी। -ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed