{"_id":"5ce6d960bdec22075b0c0832","slug":"155863285118-bahraich-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर चढ़ा अजगर, दहशत में रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर चढ़ा अजगर, दहशत में रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (बहराइच)। भटपुरवा में गांव के निकट स्थित बगीचे में गुरुवार को विशालकाय अजगर पेड़ पर चढ़ गया। अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान ने डीएफओ को मामले की सूचना दी, लेकिन डीएफओ ने वनकर्मियों को भेजने से इंकार कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में रहे। देर शाम तक अजगर पेड़ पर ही मौजूद था।
बहराइच वन प्रभाग के ग्राम भटपुरवा में गांव से सटे बगीचे में गुरुवार दोपहर में पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर लोगों ने देखा। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान चांदबाबू ने मौके पर पहुंचकर डीएफओ आरपी सिंह को घटना की जानकारी दी। साथ ही अजगर को पकड़वाने के लिए वनकर्मियों को भेजने की बात कही।
ग्राम प्रधान का कहना है कि डीएफओ ने वनकर्मियों को भेजने में असमर्थतता जतायी। साथ ही ग्रामीणों को मौके से हट जाने की बात कही। इसके चलते गांव के लोग गुस्सा रहे। देर शाम तक भी वनकर्मी नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण घर चले गए। सांप पेड़ पर ही मौजूद रहा।