फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अधेड़ की गला रेतकर हत्या, शव गन्ने के खेत में फेंका

अधेड़ की गला रेतकर हत्या, शव गन्ने के खेत में फेंका

Tue, 08 Jan 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ की गला रेतकर हत्या, शव गन्ने के खेत में फेंका
रुपईडीहा (बहराइच)। तुलसीपुर गांव निवासी एक अधेड़ रात में खलिहान में पुआल लेने गया था। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। एएसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंच निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत तुलसीपुर गांव निवासी गुलाम रसूल (55) प्रतिदिन की तरह रविवार शाम को पुआल लेने खेत के निकट स्थित खलिहान गए थे। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक गुलाम रसूल घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे। आसपास खोजबीन की तो खून के धब्बे खेत की ओर मिले। परिवारीजन खेत पहुंचे तो लाश देखकर बिलख पड़े।

प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र सलामुद्दीन ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी।

थानाध्यक्ष मधुपनाथ ने बताया कि नानपारा के बरगदिहा निवासी नसीम, तुलसीपुर निवासी जाकिर, जुम्मन तथा ननकू के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जमीन रंजिश में वृद्ध की हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने जांच कर सबूत एकत्रित किए हैं।


जमीन के लिए चार वर्ष पहले हुई थी महिला की हत्या
मृतक के पुत्र सलाहुद्दीन ने बताया कि उसके मकान के बगल में 12 बिस्वां रिहायसी जमीन है। इसकी मालिकन इस्लामुल थी। लेकिन उसके आगे-पीछे कोई नहीं था। महिला ने उसके पिता को जमीन दे दी थी। उसकी भी हत्या चार साल पूर्व की गई थी। जमीन के चक्कर में उसके पिता को भी लोगों ने मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed