फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से

लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से

Tue, 23 Apr 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से
बहराइच/रुपईडीहा। सीमावर्ती रुपईडीहा में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संकल्प सभा और रैली का आयोजन हुआ। इस मौके पर लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से, छह मई को अवश्य मतदान करे के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने क्षेत्र के लोगों को मतदान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन



रामजानकी इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेक्षक मिथिलेश कुमार रहे। अध्यक्षता जिलाधिकारी शंभु कुमार ने की। डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं मतदान के प्रति जागरूक करते हुए नारे लगा रहे थे। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए इंडो-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड तक गई। इसके बाद कॉलेज लौट आई। यहां पर संकल्प सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि रुपईडीहा का मतदान प्रतिशत महज 40 फीसदी रहा है जो असंतोषजनक है। उन्होंने सूझबूझ से मतदान करने को प्रेरित किया। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर व रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 10 छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीडीओ अरविंद चौहान ने कहा कि 80 प्रतिशत मतदान अवश्य करें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह, एएसबी के उप कमांडेंट शैलेष कुमार, सीओ अरुणचंद्र, बीएसए श्यामकिशोर तिवारी, बीडीओ वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। उधर, हरमैन पब्लिक स्कूल की ओर से भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रबंधक इश्तियाक अली सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस मौके पर मोहम्मद मसकूर, इकराम, अमानत, सहला, आरती, सना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed