{"_id":"5cb36b06bdec224e4c2047db","slug":"11555262214-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन निगम के डिपो से सागौन के बोटे चोरी, छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन निगम के डिपो से सागौन के बोटे चोरी, छह पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर वन डिपो से चोरों ने सागौन के बोटे गायब कर दिए। इसकी सूचना पर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। सुबह गश्त के दौरान दो बोटा लकड़ी बरामद हुई है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मोतीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज में वन डिपो है। यहां पर भारी मात्रा में लकड़ी डंप है। शनिवार रात चोरों ने वन डिपो से बेशकीमती सागौन के बोटों पर हाथ साफ कर दिया। डिपो के चौकीदार ने गश्त के दौरान लकड़ी के ढेर को बिखरा देखा तो सूचना डिपो प्रभारी वीके सिंह को दी।
डिपो के कर्मचारी हरकत में आए। वीके सिंह की अगुवाई में राकेश कुमार, उमेश चंद्र अवस्थी, कौशल सिंह, मनोज राय और रंजीत कुमार ने नाकाबंदी कर छानबीन शुरू की। जंगल से लकड़ी मंडी जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग दिखे, लेकिन टीम को आता देख रात में अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके से दो बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि बोटों को डिपो लाया गया है। क्षेत्र के चार लोगों को चोरी के मामले में चिह्नित किया गया है। इनमें मोतीपुर निवासी शमशुद्दीन, छोटकवा, सिराज और राजू शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक हेमंत गौड़ ने बताया कि नामजद केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।