फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire breaks out at clothing store; loss worth lakhs.

Bahraich News: कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at clothing store; loss worth lakhs.
विशेश्वरगंज में कपड़े की दुकान में लगी आग से जलता सामान।
विशेश्वरगंज। बाजार में स्थित थोक कपड़े की दुकान में बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


थाना विशेश्वरगंज के निकट एक कॉम्प्लेक्स में ग्राम नेवलापुर निवासी संतोष कुमार की थोक कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात करीब आठ बजे संतोष दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल संतोष को सूचना दी। देखते ही देखते आग तेज हो गई, जिससे आसपास की दुकानों के भी इसकी चपेट में आने की आशंका से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, लेकिन संतोष की दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित संतोष के अनुसार दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपये का कपड़ा, एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, इन्वर्टर और फर्नीचर आग में जल गया। भवन को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed