{"_id":"62e032247c6d0d451d4e1bd6","slug":"youth-returning-after-seeing-dak-kanwar-shot-dead-baraut-news-mrt598606172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कांवड़ देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या दो लोगों ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कांवड़ देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या दो लोगों ने भाग कर बचाई जान
विज्ञापन
बागपत : युवक की हत्या के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस पुलिस।
- फोटो : BARAUT
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में मंगलवार रात डाक कांवड़ देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर सीओ बड़ौत, सीओ बागपत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे पड़े रंजिश बताई जा रही है, घटना की अभी भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
मौजिजाबाद नांगल निवासी अजेंद्र, शुभम पुत्र राजपाल, विनोद पुत्र महावीर बाइक से गांव के बाहर डाक कांवड़ देखने आए थे। जैसे ही डाक कांवड़ व झांकी देखकर वापस चलने लगे, तो पांच हथियारबंद युवकों ने तीनों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने से शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजेंद्र और विनोद जान बचाकर भाग निकले।
घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। सूचना पर सीओ बड़ौत युवराज सिंह व बागपत सीओ देवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर बड़ौत, थानाध्यक्ष बागपत, रमाला भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर 315 बोर के कारतूस के अलावा खाली खोखे भी पड़े मिले हैं। एक गोली शुभम के पेट में जबकि एक गोली सिर में लगी बताई जा रही है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर माना जा रहा है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि अभी संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद ही घटना की सही वजह पता लग सकेगी।