{"_id":"5866ab9a4f1c1b741aeee63f","slug":"work-without-tender-will-now-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर टेंडर हुए काम, अब होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर टेंडर हुए काम, अब होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत डीएम से शिकायत करते रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व विधायक वीरपाल राठी तथा पूर्व मंत्री साहब सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला पंचायत में बगैर टैंडर काम कराने का आरोप लगाते हुए रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने डीएम आवास के बाहर बनाए गए पार्क पर भी सवाल उठाते हुए 76 कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की। डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
शुक्रवार को ठाकुर प्रदीप सिंह के साथ छपरौली विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक साहब सिंह व अन्य नेता डीएम हृदय शंकर तिवारी से मिले। ठाकुर प्रदीप का कहना था कि जिला पंचायत में बगैर टेेंडर कार्य कराए गए। कई कार्य ऐसे हैं, जिनका टेंडर बाद में हुआ। रालोद प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु धामा की ओर से कराए गए इन कार्यों की जांच होनी चाहिए। वार्ता के दौरान काफी देर तक गहमागहमी रही। उधर, डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
डीएम को नहीं आने देंगे कलक्ट्रेट
छपरौली के रालोद विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि अगर मामले की सही जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। यही नहीं, डीएम को भी उनके ऑफिस में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
धन का नहीं होने देंगे दुरुपयोग
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी का कहना है कि वह सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने देेंगे। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। बजट सिर्फ विकास कार्यों में ही खर्च किया जा सकता है। एएमए से उन्होंने रिपोर्ट मांगी है।