फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wheat of government ration was being delivered to the floor mill of Haryana

हरियाणा की फ्लोर मिल में पहुंचाया जा रहा था सरकारी राशन का गेहूं

Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Wheat of government ration was being delivered to the floor mill of Haryana
आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को पकड़ा था 101 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सरकारी राशन का गेहूं कालाबाजारी के लिए खेवड़ा हरियाणा स्थित फ्लोर मिल में भेजा जा रहा था। आपूर्ति विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पकड़े गए 101 क्विंटल गेहूं की जांच में इसका खुलासा हुआ है। डीएम के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक की ओर से खड़खड़ी गांव के दो लोगों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह गेहूं कहां से लाया गया था, अब टीम इसकी जांच में जुटी है।

आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल को बुधवार की शाम निवाड़ा पुलिस चौकी पर गेहूं की बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवा लिया था। ट्रैक्टर चालक आबिद पुत्र यूनुस खड़खड़ी और भूरा पुत्र इब्राहिम गेहूं के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। लेकिन यह बताया था कि खेवड़ा हरियाणा स्थित फ्लोर मिल में गेहूं को लेकर जा रहे है। इसके बाद दोनों टीम को चकमा देकर फरार हो गए थे। आपूर्ति निरीक्षक ने इस गेहूं को नई मंडी पुलिस चौकी पर तुलाई के बाद गेहूं मार्केटिंग इंस्पेक्टर अर्चना चहल की सुपुर्दगी में दे दिया था। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गेहूं का वजन 101 क्विंटल है, जो जांच में सरकारी राशन से लिया जाना सामने आया है। डीएम के आदेशों पर आबिद व भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर यह राशन कहां से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed