फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wedding season will start from today

आज से शुरू होगा शादी का सीजन

Thu, 17 Nov 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 17 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। शादी की चिंता में डूबे युवा जोडे़ एवं उनके परिवार वाले इस वर्ष लग्न की तिथियों की अधिकता के चलते मगन हैं। आज (बृहस्पतिवार) से ही शादी और बारात का मानसून छा जाएगा। बीच में 60 दिन छोड़ दें तो जुलाई के आरंभ तक घनघोर लग्न रहेगा। इन 166 दिन में 105 लग्न मुहूर्त हैं। इसमें शहनाई गूंजेगी और बैंडबाजा - बारात की बात होगी।
विज्ञापन


दरअसल आषाढ़ शुक्त एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक की अवधि को सनातन धर्म में चातुर्मास्य के रूप में जाना जाता है। इस अवधि में शादी-विवाह, मुंडन आदि मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इसके बाद मांगलिक कार्य का समय होता है। 17 नवंबर से इसका आरंभ हो रहा है जो तीन जुलाई 2017 तक 105 विवाह मुहूर्त के साथ जारी रहेगा। सबसे अधिक मुहूर्त जून 2017 और सबसे कम नवंबर 2016 मेें है। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित रोहताश शर्मा ने बताया  लग्न 17 नवंबर से शुरू होकर अगले साल तीन जुलाई तक है। इन सात माह 16 दिन के बीच 60 दिन खर मास है। इसमें प्रथम खर मास 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक, दूसरा 14 मार्च से 13 अप्रैल तक है।  ऐसे में सिर्फ 166 दिन में 105 विवाह मुहूर्त  बेहद खास है। शादी समारोह के एक साथ इतने योग कई दशक बाद मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लग्न 17 नवंबर से शुरू होकर साल तीन जुलाई 2017 तक

नवंबर 2016 - 17, 21 से 26 व 30 तक - कुल आठ मुहूर्त
दिसंबर 2016 - 1 से 4, 8 से नौ, 12 से 14 - कुल नौ मुहूर्त
जनवरी 2017 - 15 से 18, 20 से 24 व 31 तक - कुल दस मुहूर्त
फरवरी 2017 - 1, 2, 5 से 7, 11 से 23, 23 से 28 - कुल 19 मुहूर्त
मार्च 2017 -  1, 4, 5, 6, 10 से 14 तक - कुल नौ मुहूर्त
अप्रैल 2017 - 14 से 19, 23 से 28, 28 से 30 - कुल दस मुहूर्त
मई 2017 - 4 से 15, 21, 22, 26 से 31 तक - कुल 17 मुहूर्त
जून 2017-  1 से 13, 17 से 19, 27 से 30 तक- कुल 20 मुहूर्त
जुलाई 2017 - 1, 2 और 3 - कुल तीन मुहूर्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed