फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vipin first child in class 50 meter racing

बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम

Thu, 17 Nov 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 17 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
 Vipin first child in class 50 meter racing
बड़ौत के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित 14वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम रहा। 
विज्ञापन


 इसका उद्घाटन एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार, पीटीआई विजय कुमार और प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। पीटीआई विजय कुमार ने बताया बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम और तौफिक द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में तौफिक प्रथम और आसिक द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम और आसिफ द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम और तौफिक द्वितीय रहा। 

बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रतिभा प्रथम और चांदनी द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा प्रथम और चांदनी द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में प्रतिभा प्रथम और हिमा द्वितीय,  400 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम और सुहाना द्वितीय रही। सीनियर बालक की 200 मी. दौड़ में शिवम बड़ौत प्रथम और शिवम बिनौली द्वितीय, 400 मी. दौड़ में युवराज प्रथम और रितिक द्वितीय, 600 मी. दौड़ में निशांत प्रथम और प्रिंस द्वितीय रहा। 
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम और सोनिया द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम और स्वाति द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में स्वाति प्रथम और शिवानी द्वितीय रही। इसके अलावा चक्का फेंक में आजिर प्रथम और सादिक द्वितीय, गोला फेंक में वाजिद प्रथम और आजिर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग के गोला फेंक मेेें विधि प्रथम और राशिदा द्वितीय, चक्का फेंक में अनीता प्रथम और रूकसाना द्वितीय रही। विजेताओं को एबीएसए डॉ. प्रभात और पीटीआई विजय ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सुनील वशिष्ठ, अभिमन्यु शर्मा, विजय कुमार, कुलदीप बंसल, राजीव दांगी, सोमित विश्नोई, सुनील डागर आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed