{"_id":"60ae8ac18ebc3e59603fccf4","slug":"villagers-angry-with-waterlogging-blocked-the-jam-baghpat-news-mrt539874412","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम
विज्ञापन
दोघट। गांव भड़ल का गंदा पानी खेतों में भर जाने से नाराज दाहा के ग्रामीणों ने बुधवार को गैडबरा बस स्टैंड पर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न कराया गया तो दोबारा मार्ग जाम किया जाएगा।
भड़ल गांव का पानी बहने से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जगह-जगह से टूटने लगा है। वहीं, यह पानी दाहा के किसानों के खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहा है। इससे नाराज दाहा के ग्रामीणों ने बुधवार को करीब साढ़े दस बजे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित गैडबरा बस स्टैंड पर ईंट पत्थर और मिट्टी एकत्र कर जाम लगा दिया। ग्रामीण वहीं, धरना देकर बैठ गए। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर दोघट दिनेश चिकारा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग पर अडे़ रहे।
इंस्पेक्टर ने भड़ल के प्रधान त्रिपाल राणा एवं दाहा के ग्रामीणों से बात कर करीब साढ़े बारह बजे जाम खुलवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बने हुए अभी छह माह हुए हैं। तभी से भड़ल गांव का पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क भी टूटने लगी है। साथ ही गांव का गंदा पानी किसानों के खेतों में भरने लगा है। डीएम बागपत व एसडीएम बड़ौत से भी शिकायत की परंतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान न कराया गया तो दोबारा मार्ग जाम कर देंगे। इस मौके पर देवपाल राणा, बिजेंद्र राणा, गुल्लू राणा, चरण सिंह, सूबे सिंह, भंवर सिंह, विकास, हरपाल, विंनोद, जितेंद्र, सुमित आदि मौजूद रहे। इस संबंध में इंस्पेक्टर दोघट दिनेश चिकारा ने बताया कि फिलहाल अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया है।