फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vatika will be built in primary schools

प्राथमिक विद्यालयों में बनाई जाएगी वाटिका, रोपे जाएगें फलदार पौधे

Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vatika will be built in primary schools
बागपत। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बार प्राथमिक विद्यालय में वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। इस वाटिका में फलदार पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में बनाई जाने वाली वाटिका में नींबू और सहजन के पांच-पांच वृक्ष जाएंगे ताकि नींबू के वृक्षों से विद्यालय में बनाई जाने वाली वाटिका का रखरखाव व बाड़बंदी हो सके और सहजन की फलियों से बच्चों के लिए पौष्टिक सब्जी प्रज्ञपत हो सके। वाटिका में नींबू व सहजन के अलावा फलदार पौधे जैसे अमरूद, आम, पपीता, अनार, करौंदा, बेल, कटहल, आंवला, नीम पौधे रोपे जाएंगे। बीएसए ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में तैयार की जाने वाली वाटिका और उसमें रोपे जाने वाले पौधों की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत के आधार पर वन विभाग को मांग भेजकर पौधों की व्यवस्था कराई जा सके। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने विद्यालयों में वाटिका का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में बीईओ व प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में जगह के आधार पर पौधों का आंकलन कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इसके अलावा शिक्षकों को भी एक-एक पौधा अपने आवास पर लगाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed