फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over loudspeaker sound

लाउडस्पीकर की आवाज बढ़ाने पर हंगामा

Sun, 21 Feb 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Uproar over loudspeaker sound
गांव बली के ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंची पुलिस ने मामला किया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। धर्मस्थल में लगे लाउडस्पीकर की आवाज अधिक होने पर बली गांव में हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने कस्बा चौकी पर आवाज कम कराने की शिकायत कर दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों वर्गों के लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।

गांव बली स्थित धर्मस्थल के इमाम किसी काम से बाहर गए हुए है। रविवार की शाम अजान के दौरान धर्मस्थल में लगे लाउडस्पीकर की आवाज बढ़ा दी गई। इस पर आसपास रहने वाले लोगों ने आपत्ति उठाई। ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। गांव के चौकीदार इकबाल ने बताया कि धर्मस्थल में खेल रहे कुछ बच्चों ने लाउडस्पीकर के एंप्लीफायर से आवाज बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एसओ एनएस सिरोही का कहना है कि लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की थी। गांव में किसी भी प्रकार को कई विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed