यूपी को चाहिए हरियाणा जैसा विकास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा में यमुना पर पुल के भूमि पूजन के बाद कस्बे के क्रिकेट मैदान पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा सपा सरकार ने यूपी में किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हरियाणा सरकार ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को एक महीने में 11 सौ करोड़ रुपये दिए, लेकिन यूपी के किसानों को गन्ने का भुगतान तक नहीं मिला। उन्होंने कहा भाजपा सरकार बनने पर यूपी का विकास होगा। महिलाओं की सुरक्षा होगी। किसानों को बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा केंद्र की योजनाओं को यूपी सरकार सही तरीके से क्रियान्वित नहीं कर सकी है। यूपी में अपराधियों का बोलबाला है। आमजन की किसी को चिंता नहीं है। यमुना पुल के निर्माण में भी भाजपा ने ही रुचि दिखाई है। यूपी की सपा सरकार ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ली।
इस मौके पर केंद्रीय ग्राम विकास राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने भी विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर और जिला प्रभारी नंद किशोर गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इसमें छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर, चौबीसी के चौधरी सुभाष, पूर्व विधायक केपी मलिक, सतेंद्र तुगाना, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, सर्वदमन त्यागी, बसंत त्यागी, रविंद्र राठी, राम कुमार पंवार, सरिता चौधरी आदि मौजूद रहे।