Baghpat: पुलिस पर फायरिंग कर भागा इनामी बदमाश, आरोपी सूरज पर 50 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी
Baghpat News : बागपत में 25 हजार के इनामी बदमाश ने क्राइम ब्रांच की टीम व कोतवाली पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद शातिर बदमाश फरार हो गया। अब पुलिस उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
विस्तार
बागपत में फैजपुर निनाना गांव के 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज ने बुधवार शाम को एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम व कोतवाली पुलिस पर फायरिंग की। वह फायरिंग करके घंटेभर तक पुलिस को छकाता रहा और उसके बाद ईंख के खेत के अंदर से भाग गया। इस तरह पुलिस और बदमाश कई बार आमने-सामने आए और बदमाश हर बार सीधी फायरिंग करके भाग निकला।
फैजपुर निनाना के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज के गांव में घूमने की सूचना पर बुधवार शाम को क्राइम ब्रांच की टीम पकड़ने पहुंची थी। जहां क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर सूरज खेतों की तरफ भागने लगा तो टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने टीम को नजदीक आते हुए देखा तो तमंचे से फायर कर दिया। उसके बाद भी क्राइम ब्रांच की टीम पीछा करती रही तो वह ईंख के खेत में घुस गया।
इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो कोतवाली से पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि वहां सूरज ने खेत के अंदर से भी फायर किया तो पुलिस ने भी फायरिंग की। घंटेभर तक सूरज ने क्राइम ब्रांच की टीम व कोतवाली पुलिस को छकाया और ईंख के खेत से निकल कर भाग गया।
दूसरी बार फायरिंग करके भागा बदमाश सूरज
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पुलिस पर फायरिंग करके बदमाश भाग गया हो। उसने पिछले महीने सरूरपुर चौकी प्रभारी कृपेंद्र सिंह पर सीधा फायर कर दिया था, जिसमें वह किसी तरह बचे थे। उसके बाद बदमाश ने नौरोजपुर के युवक से बाइक लूटी थी। अब बुधवार को वह पुलिस पर फायरिंग करके भागा है। इस तरह लगातार घटनाएं करने के कारण अब उस पर 50 हजार रुपये का इनाम करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: होमगार्ड दंपती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दोस्त ही बना कातिल, पूछताछ में बताई ऐसी वजह, अफसर भी हैरान
फैजपुर निनाना गांव के 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज को पकड़ने के लिए पुलिस लगी है और इसलिए गांव में लगातार दबिश दी जा रही है। सूरज को जल्द पकड़ लिया जाएगा। - एनपी सिंह, एएसपी
यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी को बताई आपबीती, कार्रवाई गुहार