फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police revealed murder of home guard and his wife, arrested an accused

होमगार्ड दंपती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दोस्त ही बना कातिल, पूछताछ में बताई ऐसी वजह, अफसर भी हैरान

Wed, 10 Jan 2024 06:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

Saharanpur Double Murder Case : सहारनपुर पुलिस ने होमगार्ड और उनकी पत्नी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोस्त ने ही दोनों को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन
Saharanpur police revealed murder of home guard and his wife, arrested an accused
होमगार्ड की पत्नी और आरोपी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बाघाखेड़ी निवासी किरण हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में रामपुर मनिहारन के पीरवनी निवासी बहार आलम को चुन्हैटी बाईपास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू ने अपनी पत्नी किरण की हत्या नहीं की, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से उसने होमगार्ड और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतारा है। जिसके बाद किरण के शव को नानौता क्षेत्र में नहर में फेंक दिया, जबकि होमगार्ड के शव को सरसावा क्षेत्र में बिटौड़े में जला दिया था।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और होमगार्ड के अवैध संबंध थे, जिस वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन

यह था मामला
बाघाखेड़ी निवासी होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू हसनपुर चुंगी के पास मकान का निर्माण करा रहा था। रविवार रात वह अपनी पत्नी किरण के साथ निर्माणाधीन मकान में रुका था। सुबह के समय किरण का शव नानौता क्षेत्र में नहर में मिला था, जबकि होमगार्ड लापता था। इस मामले में मायके पक्ष ने होमगार्ड पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। रविवार को ही एक व्यक्ति का शव सरसावा के बहलोलपुर क्षेत्र में बिटौड़े में जला मिला था। अब खुलासा हुआ है कि वह शव होमगार्ड का ही था।

यह बनी हत्याकांड की वजह
एसएसपी के अनुसार, आरोपी बहार आलम और होमगार्ड श्रीराम की करीब 15 साल से जान-पहचान थी। होमगार्ड के इकलौते बेटे ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। वर्ष 2019 में किसी केस में बहार आलम छह माह के लिए जेल चला गया था। इसी दौरान होमगार्ड बहार आलम की पत्नी के संपर्क में आ गया।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले वह और होमगार्ड साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच नशे में होमगार्ड ने कहा कि अपनी पत्नी मुझे दे दें। बेटे की मौत के बाद होमगार्ड दूसरी शादी करना भी चाहता था, जिस पर आरोपी बहार आलम को शक हुआ। तब जाकर उसे दोनों के संबंधों का पता चला और आरोपी ने होमगार्ड से बदला लेने की योजना बनाई।

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
रविवार की शाम को बहार आलम ने होमगार्ड को फोन कर पार्टी देने के लिए कहा। तब होमगार्ड ने बहार आलम को अपने निर्माणाधीन मकान के पास एक दोस्त की दुकान पर बुला लिया। वहां पर बहार आलम, श्रीराम उर्फ मिंटू और उनके एक अन्य दोस्त ने भी शराब पी। इसी बीच यहां पर श्रीराम की पत्नी आ गई, जिसने शराब पीने का विरोध किया। इसके बाद होमगार्ड पत्नी को लेकर घर चला गया। इनके पीछे बहार आलम भी उनके घर पहुंच गया। तभी बहार आलम ने पहले ईंटों से श्रीराम उर्फ मिंटू की हत्या कर दी। किरण ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने को कहा तो उसके सिर में भी ईंटों से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव

आरोपी ने होमगार्ड के शव को कार की डिग्गी में छिपा दिया और किरण के शव को पिछली सीट पर लिटा दिया। आरोपी ने रात में नानौता में नहर में किरण का शव फेंक दिया। होमगार्ड के शव को आरोपी पंजाब में नदी में फेंकने ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में पकड़े जाने का डर लगा तो सरसावा क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में बिटौड़े में रखकर जला दिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed