{"_id":"6af370878541a5dc5201a48f","slug":"allegations-were-made-of-being-beaten-with-the-butt-of-a-handgun-after-attempting-to-stop-celebratory-firing-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-162011-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हर्ष फायरिंग से रोकने पर तमंचे की बट से पीटने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हर्ष फायरिंग से रोकने पर तमंचे की बट से पीटने का आरोप लगाया
विज्ञापन
फोटो नंबर 10केएआर 3
खेकड़ा। घिटोरा गांव में दिवाली पर्व पर हर्ष फायरिंग करने का विरोध करने पर परिवार के लोगों ने बुजुर्ग संतराम के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसमें घायल के बेटे रॉकी ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
रॉकी ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार के लोग दिवाली पर गली में तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने हर्ष फायरिंग का विरोध किया उनकी गली में दूध सप्लाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप लगाया कि मंगलवार को उनके बुजुर्ग पिता संतराम घर में बैठे हुए थे। तभी परिवार के लोगों ने घर में घुसकर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।