{"_id":"6af37048d34dc6c226060cab","slug":"pollution-is-not-decreasing-it-is-fueling-both-diseases-and-stress-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-162051-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रदूषण नहीं हो रहा कम, बीमारियों के साथ तनाव बढ़ा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रदूषण नहीं हो रहा कम, बीमारियों के साथ तनाव बढ़ा रहा
विज्ञापन
प्रदूषण की खबर से संबंधित फोटो। बागपत के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से निकलता धुआं। संवा
- फोटो : Archive
बागपत। यहां प्रदूषण कम नहीं हो रहा है और लोगों के लिए परेशानियां बढ़ रही हैं। बागपत में मंगलवार को एक्यूआई 277 रहा तो बड़ौत में एक्यूआई 334 पर पहुंच गया। इससे सांस के मरीजों को ज्यादा समस्या हो रही है तो आंखों में जलन व गले में परेशानी भी होने लगी है। इनके साथ ही तनाव के मामले भी बढ़ते दिख रहे हैं।
मौसम में बदलाव से हवा में नमी काफी बढ़ गई है। दिवाली पर आतिशबाजी भी खूब की गई तो त्योहारों पर लोगों का आवागमन ज्यादा होने पर वाहन खूब दौड़ाए जा रहे हैं। इनके अलावा भी कई कारण हैं, जिनसे प्रदूषण काफी बढ़ गया है। प्रदूषण पिछले दस दिनों से बढ़ा हुआ है, जो कम नहीं हो रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को प्रदूषण से बचने की सलाह दे रहे हैं, जिससे बीमारियों की चपेट में न आएं।
- तनाव व उच्च रक्तचाप की होने लगी समस्या
लगातार प्रदूषण ज्यादा होने से समस्या भी बढ़ती जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत के अनुसार जहां प्रदूषण के कारण सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं प्रदूषण लगातार बढ़ने से तनाव, उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की क्षमता प्रभावित होने की समस्या भी होने लगी है।