फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man sexually assaulted teenage girl in Delhi Gate area of Meerut district

UP: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 05:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

Meerut Crime News : मेरठ में एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी युक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A young man sexually assaulted teenage girl in Delhi Gate area of Meerut district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मेरठ जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और आपबीती बताई। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये है मामला
मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामलें में थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। वहीं, बुधवार को पीड़िता की मां ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, देहली गेट थाना पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी नानू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जांएगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जलीकोठी निवासी महिला ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह अपने पति के साथ अपनी बीमार ननद को देखने के लिए भूमिया के पुल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला का भतीजा उसके घर पर आया और घर से नाबालिग बेटी को अपनी बुआ के घर ले गया। जहां आरोपी ने तमंचे की नोंक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। वहीं, बेटी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर आरोपी के घर पहुंचे। किशोरी की मां ने बताया कि उस समय आरोपी के परिजनों ने मिन्नतें करते हुए आरोपी का निकाह किशोरी से कराने का वादा किया। लेकिन, दो दिन बाद ही आरोपी ने किशोरी के साथ निकाह करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया।

वहीं, बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना प्रभारी को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed