{"_id":"629a4e6a7d844316dc10d767","slug":"two-constables-suspended-for-illegal-recovery-from-vehicles-baghpat-news-mrt5914168171","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निवाड़ा चौकी पर हरियाणा से आने वाले वाहनों से पिछले कई दिनों से कर रहे थे अवैध वसूली
- एसपी के आदेश पर बागपत कोतवाली में दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर निवाड़ा पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों सिपाहियों की वाहनों से अवैध वसूली करने की वीडियो एसपी के पास पहुंच गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बागपत कोतवाली में दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ क्राइम हरीश भदौरिया को सौंपी गई है।
निवाड़ा चौकी पर वाहन चालकों से कई दिनों से अवैध वसूली हो रही थी। इसकी एक वीडियो बृहस्पतिवार को एसपी के पास पहुंच गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि सिपाही राकेश व विनीत अवैध वसूली करते हैं और वीडियो में दोनों दिख रहे हैं। एसपी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया और इसकी जांच सीओ क्राइम हरीश भदौरिया को सौंपी है। जांच की जा रही है कि चौकी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मी भी अवैध वसूली में तो शामिल नहीं है। एसपी ने कहा कि इस तरह के कार्यों में शामिल पुलिस कर्मियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दो एसआई व एक सिपाही पर भी लगे थे अवैध वसूली के आरोप
बागपत कोतवाली के पुलिस कर्मी लगातार विवादों में फंस रहे हैं। दो एसआई और एक सिपाही पर पांच दिन पहले भी हरियाणा नंबर की गाड़ी में बिना वर्दी के नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। यह मामला अधिकारियों तक भी पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए मामला दबा दिया गया था।