फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Town's drinking water supply stalled due to motor failure

Baghpat News: मोटर खराब होने से कस्बे की पेयजल आपूर्ति ठप

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Town's drinking water supply stalled due to motor failure
अग्रवाल मंडी टटीरी। नलकूप का मोटर खराब होने से कस्बे में पेयजल की सप्लाई ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत के नलकूप के मोटर में खराबी आ गई थी। मोटर खराब होने से कस्बे में पेयजल की सप्लाई ठप रही। पेयजल की सप्लाई न होने के कारण शनिवार सुबह लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए विवश होना पड़ा। कस्बे में सुबह के समय पेयजल के लिए हैंडपंपों पर लोगों की लाइन लगी रही।

कस्बे के मुकेश रुहेला और विजय मानव ने बताया कि हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उधर अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नलकूप पर रखे मोटर में अचानक खराबी आने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। मोटर को ठीक करा दिया गया है। कस्बे में शाम को पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed