{"_id":"5706b4484f1c1b7d26c813cd","slug":"three-thieves-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए की थी दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए की थी दुकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लिए गए चोरी के आरोप में युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के सरूरपुर गांव में 11 दिन पूर्व राजेश की मोबाइल की दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है मुख्य आरोपी सिद्धार्थ ने अपनी प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट देने के लिए दुकान में चोरी की थी।
एएसपी अजीजुल हक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दारोगा महिपाल सिंह, सर्विलांस टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी सरूरपुर निवासी सिद्धार्थ, अंकित, किरणपाल को पकड़ लिया था और उनसे पास से एक-एक मोबाइल मिला।
मोबाइल के बारे में पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव के ही राजेश कुमार के जनरल स्टोर और मोबाइल की दुकान का 27 मार्च को दरवाजा तोड़कर 24 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, मोबाइल का अन्य सामान चोरी किया था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 17 मोबाइल, 12 मोबाइल बैटरी और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी सिद्धार्थ की राजेश की दुकान के पास ही फोटो स्टेट की दुकान है।
विज्ञापन
प्रेमिका को गिफ्ट कर दिए थे मोबाइल ः बागपत। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ ने पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए मोबाइल की दुकान में चोरी की थी। उसकी तीन-चार प्रेमिकाएं हैं। उसने उन्हें मोबाइल गिफ्ट भी कर दिए थे। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ ने इस तरह की जानकारी दी है।
भट्ठे पर मोबाइल बेचकर फंस गए चोर
बागपत। पुलिस सूत्रों की माने तो सिद्धार्थ के साथियों ने अपने हिस्से में आए मोबाइल को गांव के पास ही भट्टे पर सस्ते रेट पर बेच दिया। मोबाइल को सर्विलांस पर लगा रखा था। मोबाइल चलते ही उनकी लोकेशन ट्रेस हो गई और पकड़े गए।