{"_id":"665c57df5adcbd1b440157ee","slug":"three-arrested-for-stealing-from-tube-wells-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113729-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नलकूपों से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नलकूपों से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस ने मोबाइल टावरों और नलकूपों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तार, टावर से चोरी हुए दो मॉड्यूल बैटरी समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
अहमदपुर गठीना गांव के रहने वाले किसान नीरज ने 23 मई को कोतवाली में तहरीर देकर नलकूपों में चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें अहमदपुर गठीना और गाधी गांव के 13 किसानों के नलकूपों में चोरी की गई थी। इसके अलावा 31 मई को प्रवेंद्र कुमार निवासी मोदीपुरम मेरठ ने नया गांव उर्फ हमीदाबाद गांव में लगे इंडस कंपनी के मोबाइल टावर से एयरटेल कंपनी का ट्रिपल आर कार्ड चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान समीर निवासी अहमदनगर बस्ती लोनी, साहिद और जुबैर निवासी दौझा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि चोरों से मॉड्यूल, कटर, केबल बरामद किए गए। समीर पर पांच, साहिद पर चार और जुबैर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।