फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The leopard died due to the grip of a train in Baghpat

बागपत: ट्रेन की चपेत में आने से तेंदुए की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा

Sat, 09 Jan 2021 12:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
The leopard died due to the grip of a train in Baghpat
ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से डेढ़ साल के मादा तेंदुए की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हुआ। शामली से दिल्ली जा रही अजमेर एक्सप्रेस जब बड़ौत से पहले लोहड्डा अंडरपास पर पहुंची तभी तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुपोषण के खिलाफ अमर उजाला का अभियान, बागपत में कुपोषण की मार... नन्हीं परियां ज्यादा शिकार
विज्ञापन


डीएफओ कल्याण सिंह ने बताया कि रात के समय ही वन विभाग और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। तेंदुए की मौत ट्रेन से टकराने के कारण ही हुई है, पटरी पर भी खून के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ कल्याण सिंह ने बताया कि सुरक्षा के बीच तेंदुए के शव को बरेली के लिए भेज दिया गया है। वहीं पर पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। पिछले महीने ही बिनौली क्षेत्र की बरनावा वन रेंज में तेंदुए का शव पड़ा मिला था, जिसकी मौत की वजह सिर में चोट लगने से हुई थी। पुलिस आज तक शिकारियों का पता नहीं आ पाई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, खुद देखेंगे व्यवस्था, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

डीएफओ का कहना है कि जांच की जा रही है। निरपुड़ा गांव में भी दो साल पहले डेढ़ साल के तेंदुए का शव जंगल में पड़ा मिला था जिसकी मौत के राज से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। जिले में बरनावा वन्य क्षेत्र के आसपास की आबादी में तेंदुए घूमने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed