{"_id":"63bf061fddc2a143667ac60d","slug":"the-land-is-sinking-the-crack-is-increasing-the-family-is-in-panic-baghpat-news-mrt6213888174","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ठाकुरद्वारा में जोशीमठ की तरह धंस रही जमीन, मकानों में पड़ीं दरारें, दहशत में कट रहीं रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ठाकुरद्वारा में जोशीमठ की तरह धंस रही जमीन, मकानों में पड़ीं दरारें, दहशत में कट रहीं रातें
Thu, 12 Jan 2023 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में मकानों में दरार आने के बाद पानी की पाइप लाइन में काम करते नगर पा?
- फोटो : अमर उजाला
बागपत शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने से मकानों में दरार आने पर परिवारों की दहशत में रात कट रही है। मकानों में आई दरार लगातार बढ़ रही है, हर समय हादसे के डर के साये में यहां के लोग जी रहे हैं। लाखों रुपये का नुकसान होने की भी आशंका है, कई मकान ऐसी स्थिति में पहुंच जिन्हें गिराना पड़ेगा। बुधवार को यहां से पलायन शुरू हो गया।
मकानों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का मानना है कि गैस पाइप लाइन दबाने के बाद से पेयजल लाइन जर्जर होने लगी और जगह-जगह से टूट गई। लगातार हो रहे पानी के रिसाव के कारण जमीन धंस रही है।
मकानों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
इसकी शिकायत नगर पालिका में करने के बावजूद कर्मचारियों ने कई दिन तक इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन वहां से लोगों ने सामान बांधकर बुधवार को पलायन शुरू कर दिया तो नगर पालिका कर्मचारी वहां जांच करने के लिए पहुंचे। वहां गलियों में गड्ढे कराकर पेयजल लाइन की जांच कराई जा रही है। लेकिन अभी तक यह भी नहीं पता चल सका है कि पानी का रिसाव किस जगह से हो रहा है। अगर यह पता चलता है तो उसके बाद ही जमीन का धंसना रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकानों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
करीब 50 लाख का नुकसान, मकान भी छोड़ना पड़ा
मेरे पूरा मकान में दरार आने से टूट गया है। मकान छोड़कर दूसरी जगह पलायन करना पड़ रहा है। जब से गैस पाइप लाइन बिछी है, उसके बाद से नालियों के पानी व पेयजल लाइन के पानी का रिसाव जमीन में होने लगा। ऐसा लग रहा है कि उससे ही जमीन धंसने लगी और मकान में दरार आ गई। मेरा करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। राजीव गुप्ता
मेरे पूरा मकान में दरार आने से टूट गया है। मकान छोड़कर दूसरी जगह पलायन करना पड़ रहा है। जब से गैस पाइप लाइन बिछी है, उसके बाद से नालियों के पानी व पेयजल लाइन के पानी का रिसाव जमीन में होने लगा। ऐसा लग रहा है कि उससे ही जमीन धंसने लगी और मकान में दरार आ गई। मेरा करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। राजीव गुप्ता
विज्ञापन
मकानों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
गैस पाइप लाइन बिछने के बाद से ही लोग समस्या झेल रहे हैं। यहां लग रहा है कि पेयजल लाइन टूटी है और जमीन में पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे फर्श धंसने के साथ ही दीवारों में दरार आने लगी। पहले समझ नहीं आया तो दीवारों की दरार ठीक कराई। इसके बाद दीवारों के नीचे गड्ढा की खोदाई की गई तो पानी का रिसाव दिखाई दिया। अब तक करीब दस लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। राधेश्याम शर्मा